सोचने से ही सँवर जाता है - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

3 min read · 12.4K reads

सोचने से ही सँवर जाता है
और छूते ही बिखर जाता है

मैं जहाँ ख्‍़वाब में भी जा न सकूँ
जाए वो छोड़ अगर जाता है

देखता हूँ तो न दिखता है कहीं
और मेरी आँख में भर जाता है

दुख के प्याले न दे इतने भर के
रोज़ पीने से असर जाता है

शाम घर लौट रहें हैं पंछी
दिल ये अब देख किधर जाता है

प्यार कितनों का पसीने जैसा
अपने ही जिस्म में मर जाता है

नए रस्तों पे नए पाँवों को
दे के वो अपनी नज़र जाता है

खुलती पहचान उसकी जब अनिमेष
पास से कोई गुज़र जाता है
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी