रोज़ कहीं से चिट्ठी आ जाए तो कैसा हो - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

5 min read · 12.4K reads

रोज़ कहीं से चिट्ठी आ जाए तो कैसा हो
घर में धूप ज़रा-सी आ जाए तो कैसा हो

सूखे न हों उसके जाने के आँसू आँखों में
कोई इतनी जल्दी आ जाए तो कैसा हो

हर दिल में अपना दुख देखें सबसे गले मिल लें
सबमें ये बेख़बरी आ जाए तो कैसा हो

पहले पहल फूलों से लब उसके झुक कर चूमूँ
और होंठों पर मिट्टी आ जाए तो कैसा हो

नींद की खिड़की खोल किरण-सा पर अपने फैला
याद का भूला पंछी आ जाए तो कैसा हो

फूलों की ख़ुशबू है तुझमें लहरों की शोख़ी
चिड़ियों की बोली भी आ जाए तो कैसा हो

नये नगर अनजान भीड़ में नाम मेरा लेती
एक सदा पहचानी आ जाए तो कैसा हो

चलते-फिरते इस दुनिया से जाना अच्छा है
रस्ता चलते झपकी आ जाए तो कैसा हो

कितनी मीठी याद तुम्हारी सोचूँ जब अनिमेष
हाँ कहती इक चींटी आ जाए तो कैसा हो
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी