निरंग अभंग - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

4 min read · 12.4K reads

रंगों से कितनी आस थी अब टूटने लगी
फागुन की कैसी प्यास थी अब छूटने लगी

आँखों में कोई रंग अगर है तो इसलिए
दुनिया गुलाल झोंक कर अब लूटने लगी

ए प्यार तेरे बिन कभी जीना मुहाल था
अब धीरे-धीरे लत तेरी भी छूटने लगी

सपनों के बाद सच को पड़ा धोना माँजना
हाथों से कितनी जल्दी हिना छूटने लगी

कुछ दिन नयी जगह रही गुमसुम उदास-सी
फिर ज़िन्दगी भी मान गई रूठने लगी

दो चार पल ख़ुशी के कहीं मिल भी जो गए
फिर पीर आ कलेजा वहीं कूटने लगी

रिश्‍ते हक़ीक़तों से रहे उस तरह कहाँ
कुछ ऐसी कर दी दिल से मेरे झूठ ने लगी

पत्थर बना दिया कभी जिस दिल को वक्त ने
कोंपल नई वहाँ से अभी फूटने लगी

लो एक और रात कटी बात - साथ में
अनिमेष देख पहली किरण फूटने लगी
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like