नौ महीने - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

3 min read · 12.4K reads

माँ आज तुम्हें गुज़रे
पूरे नौ महीने हो गए

नौ महीनों में
नया जीवन रच जाता
नया जन्म मिल जाता
तुम्हें भी मिला होगा
पर कहाँ किस तरह नहीं जानता

लेकिन मुझे मिल गया
जन्म नया
इन नौ महीनों में
तुम्हारी स्मृतियों ने
फिर से
रच डाला मुझे
नये सिरे से

अब देखो कैसे
नये जाये-सा मैं
किलकता बिलखता
तुम्हारे ममत्व पय के लिए
होंठ खोले
इस दुनिया में...
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like