माँओं की खोई लोरियाँ ढूँढ़ो - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

4 min read · 12.4K reads

 माँओं की खोई लोरियाँ ढूँढ़ो
घर में बिखरी कहानियाँ ढूँढ़ो

मैं उजाला तलाश करता हूँ
तुम अन्धेरे में सीढ़ियाँ ढूँढ़ो

जिन क़िताबों को वक़्त पढ़ता है
उन क़िताबों की ग़लतियाँ ढूँढ़ो

पहली बून्दें पड़ी हैं बारिश की
अपनी काग़ज़ की कश्तियाँ ढूँढ़ों

पंख जिनके रखे थे पन्‍नों में
आखरों की वो तितलियाँ ढूँढ़ों

अबका बचपन बड़ा सयाना है
अब नई कुछ पहेलियाँ ढूँढ़ो

खिड़कियाँ रूह की तरफ़ खुलतीं
कोई तो ऐसा आशियां ढूँढ़ो

दिल ये सरकारी महकमा कोई
इसमें मत खोई अर्ज़ियाँ ढूँढ़ो

वो बहुत दूर जा चुका अनिमेष`
उसको अपने ही दरमियां ढूँढ़ो
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like