कोई मासूम ख़्वाब है लड़की - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

5 min read · 12.4K reads

कोई मासूम ख्‍़वाब है लड़की
ज़िल्द वाली क़िताब है लड़की

है करम आपका हमारा जो
हर जगह लाजवाब है लड़की

ख़ून जब रंग सूख कर होगा
सब कहेंगे गुलाब है लड़की

सारे रिश्ते गुनाह हैं उसके
सबके बदले हिजाब है लड़की

उसको उठने भी कोई दे कैसे
हर किसी का नक़ाब है लड़की

हर घड़ी कुछ न कुछ सजाती है
जैसे इक इज़्तिराब है लड़की

भर दिया दुख ने सर से पाँवों तक
इसलिए पुरशबाब है लड़की

वक़त मत पूछ एक लड़के से
वक़त बेहद ख़राब है लड़की

वो न जाने क्यूँ माँ ये कहती है
किस जनम का हिसाब है लड़की

है तो अपने लिए नहीं कुछ भी
और सबका रुआब है लड़की

बिन कमाई के सारे काम करे
किस क़दर कामयाब है लड़की

देख खो जाए ना कहीं इक दिन
तेरी आँखों का आब है लड़की

उसका अपना वजूद भी तो है
क्यों कहें माहताब है लड़की

तेरी ख़ातिर कोई ग़ज़ल अनिमेष
ख़ुद की ख़ातिर अज़ाब है लड़की
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी