ख़्वाहिश - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

7 min read · 12.4K reads

तुम्हारे साथ भीगने की
तुम्हारी रात जागने की
                     ख़्वाहिश ही रह गई...
  
तेरी ज़ुल्फों से खेलने की
तेरे होंठों से बोलने की

तेरी धड़कन सहेजने की
तेरी रग-रग में गूँजने की

सुखों की छाँव बैठने की
दुखों की धूप सेंकने की
                      ख़्वाहिश ही रह गई...

तेरे तिनके बटोरने की
तेरे क़तरों को जोड़ने की

तेरे काँटे निकालने की
तेरा आँचल सँभालने की

ज़रा-सी ओस चाटने की
जनम की प्यास पाटने की
                      ख़्वाहिश ही रह गई...

तेरी आँखों से देखने की
तेरी पलकों को पोंछने की

तेरी लहरों में डूबने की
तेरे शिखरों को चूमने की

तुम्हारी बात बूझने की
तुम्हारे साथ सींझने की
                        ख़्वाहिश ही रह गई...

तेरे सपने सँवारने की
तेरे सच को पुकारने की

तेरी मिट्टी को सींचने की
तुझ तक आकाश खींचने की

तुम्हारी बाट देखने की
तुम्हारे घाट लौटने की
                       ख़्वाहिश ही रह गई...
  
तेरी ख़ुशबू में महमहाता
तेरी साँसों से लहलहाता

तेरे साँचे पिघल के ढलता
तेरे रंगों में घुल के मिलता

समय की धूल फाँकने की
तेरे सँग खाक छानने की
                        ख़्वाहिश ही रह गई...
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी