बाज़ार में रोना - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

5 min read · 12.4K reads

एक बूढ़ा आदमी
रो रहा है
बीच बाज़ार में

क्या उसका
कुछ खो गया ?

कुछ ले न सका
या जो लिया
काम का नहीं निकला

धोखा हुआ
छला गया
ठगा गया
लुटा...?

बाज़ार में तो
ऐसा होता है

या बाज़ार वाली नहीं
बात कोई और
कोई अपना दुख
कोई गुज़र गया क्‍या
छोड़ कर चला गया ?

इस उम्र में
तो होगा यही
जाते देखेगा औरों को
या ख़ुद जाएगा
किसी न किसी दिन तो ऐसा होगा
तय है यही होगा

मगर बाज़ार और उसके शोर
और भीड़ में
आदमी भूला रहता

हालाँकि बाज़ार कोई मेला नहीं
न आदमी का बचपना

अगर जान पाए कोई
तो जानेगा
बाज़ार में छूटे किसी बच्चे को
मिलाकर वह आया है
उसके घर-परिवार से

रो रहा है
उस बच्चे का
चेहरा याद कर
कुछ इस बात पर
कि कभी पहले
कोई उसे मिला होता ऐसा
तो आज वह कुछ और होता
कहीं और

नहीं बाज़ार का
एक व्यवसायी
जिसके पास
कोई नहीं
रोने के लिए भी

कुछ भी नहीं
न कोई

आदमी
या जगह

और इस बाज़ार में इसका
चलन न क़ायदा...
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी