जल ही
जल नहीं रहा,
आग नहीं
आग
सूरत बदले
चेहरे
सीरत बदला
जहान,
पानी उतरा
दर्पण,
खिड़की-भर
आसमान,
ढलके
रतनार कंवल,
पूरते
सुहाग,
जीते-
मरते शरीर
दुनिया
आती-जाती,
जूझते हुए
कन्धे,
छीजती हुई
छाती,
कल ही
कल नहीं रहा
आज नहीं
आज,
सुन भाई
हरगुनिया
निरगुनिया
फाग
जल नहीं रहा,
आग नहीं
आग
सूरत बदले
चेहरे
सीरत बदला
जहान,
पानी उतरा
दर्पण,
खिड़की-भर
आसमान,
ढलके
रतनार कंवल,
पूरते
सुहाग,
जीते-
मरते शरीर
दुनिया
आती-जाती,
जूझते हुए
कन्धे,
छीजती हुई
छाती,
कल ही
कल नहीं रहा
आज नहीं
आज,
सुन भाई
हरगुनिया
निरगुनिया
फाग








