अरमां भी मचलते है - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


किसी की बंद आँखों में अभी भी ख्वाब पलते है
मोहब्बत की फ़ज़ा में साए चुपके से टहलते है |

इश्क की तपिश,पत्थर पिघलकर मोम हो जाए
बबूल की शाख पर भी प्यारे यूँ ही आम फलते है |

मै जलती आग में कूदा, तभी सावन वहाँ बरसा
आशिक की खिदमत में खुदा भी साथ चलते है |

जरा सोती हुई इन पलकों पर तुम होठ रखो तो
मेरी आँखे बता देगी, कि अरमां भी मचलते है |

छलकते नूर से पूछो, जिसे तुम अश्क कहते हो
कि कैसे सागर में भी लहरों के जज्बात पलते है |
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like