बिस्तर - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

रात आती है--
बिछ जाता है बिस्तर ।
बिस्तर रहता है
और उसका भरोसा ।
लौटूँगा लेटूँगा
फैलाकर पाँव--
पारकर
फिर एक दिन !

घट जाती है एक दिन में
कितनी ही चीज़ें !

यह जो मैं पड़ा हूँ
बिस्तर पर--
न जाने कितने दोनों का
पुलिंदा !
क्या साबुत ?

उठकर बैठ जाता हूँ--
फिर देर तक
नहीं आती नींद !
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like