भागा भालू - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

भालू की माँ बोली-कालू
आ तुझको नहला दूँ,
लगा-लगाकर साबुन तेरा
सारा मैल छुड़ा दूँ!
भागा भालू ज्यों ही माँ ने
डाला ठंडा पानी!
लगा चीखने जोर-जोर से
याद आ गई नानी!
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like