अन्न के ढेर लगाता हुआ - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

जल के साथ जल हूँ,
खेतों तक उसे लाता हुआ ।

बीज के साथ बीज हूँ,
उसे उगाता हुआ ।

हवा के साथ हवा हूँ,
फ़सल के साथ लहराता हुआ ।

धूप के साथ धूप हूँ,
धान पकाता हुआ ।

ठण्ड के साथ ठण्ड हूँ,
पहरे पर जाता हुआ ।

दिन हूँ, रात हूँ,
सुबह दुपहर शाम हूँ,
अनथक बेचैन हूँ,
आपका और अपना चैन हूँ,
अन्न के ढेर लगाता हुआ ।

नन्हे दुध-मुहों के मुँह से
बूढ़े बुज़ुर्ग-मुहों तक
मैं ही तो हूँ,
दुखी या मुस्काता हुआ ।
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी