आदमी - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

4 min read · 12.4K reads

आकाश, आकाश है,
मित्र है ।
उसका अदृश्य है
एक चित्र ।
चिड़िया पार करती है उसे
जाने कितनी दूर तक —
देर तक !
सुख का है अन्त, दुख का अन्त नहीं
रहता ही है ताक में हमेशा,
रहता ज़्यादा देर !
 
जब तक भिगो न दे आँखें
मुस्कान चलती नहीं लम्बी
आती विलम्ब से
हँसी अन्तराल से ।
 
आता दुख तेज़ी से
किसी ख़ामोशी से ।
 
सुख का है अन्त, दुख का अन्त नहीं ।
सोचता है सबसे पिछली क़तार
का आदमी
सारी अगली क़तारों के बारे में ।

कहता नहीं,
सोचता है —
हम सब हो सकते थे
एक ही क़तार में —
बस आदमी !
इन्तज़ार करते हैं आदमी
कोई पढ़े उनको !
लिखते हैं क़िताबें आदमी ।
करती हैं क़िताबें इन्तज़ार
पढ़े जाने का ।
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी