नन्हे हैं हम दीप - प्रतीक मिश्र

प्रतीक मिश्रप्रतीक मिश्र4 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

नन्हें हैं हम दीप, जगत को दमकाएँगे!

थोड़ा नेह और लघु बाती मिट्टी का तन,
यह अपनी सीमा है फिर भी ऊँचा है मन,
पूरी धरती को किरणों से भर जाएँगे,
नन्हे हैं हम दीप, जगत को दमकाएँगे!

ऐसे कितने ही अँधियारे देख चुके हैं,
पर न कभी भी अपने मस्तक कहीं झुके हैं,
हम तो तम में भी मुस्काते, मुस्काएँगे,
नन्हे हैं हम दीप, जगत को दमकाएँगे!

हारे-थके लोग जब चाहें, तब सो जाएँ,
जिन्हें भोर की चाह, साथ वे अपने आएँ,
सूरज के घर का पथ हम ही दिखलाएँगे,
नन्हे हैं हम दीप, जगत को दमकाएँगे!
प्रतीक मिश्र
About the poet

प्रतीक मिश्र

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like