कहाँ हूँ मैं !
ढूँढ रही अपने को दुनिया की भीड़ में
उत्सव -हुलास इधर , मस्त-मगन लोग
संभव है यहीं- कहीं सामना हो जाय
लोगों में घूम फिरी
कहाँ -कहाँ ढूँढ फिरी !
नहीं ,यहाँ कहीं नहीं !
नहीं मिली !
पता नहीं कहाँ हूँ !
खोजूँ कहाँ अपने को ?
हूं भी , कि हूँ ही नहीं ?
ढूँढ रही अपने को दुनिया की भीड़ में
उत्सव -हुलास इधर , मस्त-मगन लोग
संभव है यहीं- कहीं सामना हो जाय
लोगों में घूम फिरी
कहाँ -कहाँ ढूँढ फिरी !
नहीं ,यहाँ कहीं नहीं !
नहीं मिली !
पता नहीं कहाँ हूँ !
खोजूँ कहाँ अपने को ?
हूं भी , कि हूँ ही नहीं ?








