बीतते बरस लो नमन! - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

जुड़ गया एक अध्याय और,
गिनती आगे बढ़ गई ज़रा,
जो शेष रहा था कच्चापन
परिपक्व कर गए तपा-तपा .
आभार तुम्हारा बरस,
कि
तोड़े मन के सारे भरम!

फिर से दोहरा लें नए पाठ,
दो कदम बिदा के चलें साथ .
बढ़ महाकाल के क्रम में लो स्थान,
रहे मंगलमय यह प्रस्थान!
चक्र घूमेगा कर निष्क्रम,
नये बन करना शुभागमन!
अभी लो नमन!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories