भावी वधू - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

अभी तो पाट पर बैठी,
छये मंडप तले,
लपेटे एक पचिया पीत,
मंगल वस्त्र, आया जो ममेरे से,
कि हल्दी ले करें अभिषेक
भाभी-मामियाँ घेरे .
कुँवारी देह पर चढ़ रहा कच्चा तेल,
नयनों में झरप का झलमलाता नीर,
हल्दी का सुनहरा रंग,
तन में दीप्ति बन छलका.
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories