भस्मासुर - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

सुनते थे कभी
 किस्से-कहानियों में ,
 प्रत्यक्ष हो गया आज -
देख लो चारों ओर
त्राहि-त्राहि ,
आग के गोले ,बारूद का धुआँ
और मृत्यु का भयावह नृत्य !
इन्सान को भेड़-बकरियां बनाने के लिये,
हाँक कर अपने ढंग से चलाने के लिये ,
घूम रहा है भस्मासुर !
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories