प्रीतम हमारो प्यारो श्याम गिरिधारी है - प्रतापबाला

प्रतापबालाप्रतापबाला

2 min read · 12.4K reads

प्रीतम हमारो प्यारो श्याम गिरिधारी है।
मोहन अनाथनाथ संतन के डोलै साथ,
वेद गुन गावैं गाथ गोकुल बिहारी हैं।
कमल विशाल नैन निपट रसीले बैन,
दीनन को सुख दैन चारिभुजा धारी हैं।
केशव कृपानिधान वाही सो हमारो ध्यान,
तन मन बारूँ प्रान जीवन मुरारी हैं।
सुमिरूँ मैं साँझ-भोर बार-बार हाथ जोर,
कहत प्रताप भौंर जाम की दुलारी हैं।
प्रतापबाला
About the poet

प्रतापबाला

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like