चतुरभुज झुलत श्याम हिंडोरे - प्रतापबाला

प्रतापबालाप्रतापबाला

2 min read · 12.4K reads

चतुरभुज झुलत श्याम हिंडोरे।
कंचन खंभ लगे मणिमानिक रेसम की रंग डोरें॥
उमड़ि घुमड़ि घन बरसत चहुँदिसि नदियाँ लेत हिलोरें।
हरी-हरी भूमि लता लपटाई बोलत कोकिल मोरें॥
बाजत बीन पखावज बंशी गान होते चहुँ ओरें।
जामसुता छबि निरखि अनोखी वारूँ काम किरोरें॥
प्रतापबाला
About the poet

प्रतापबाला

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like