ख़्वाहिशों को ज़रा क़रार आए - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

काँटों पर भी ज़रा निखार आए।
काश, ऐसी कभी बहार आए।

ऐसे बोले वो सामने सबके।
जैसे हर शर्म को उतार आए।

कुछ कमी न्योते में रही होगी
जश्न पर लोग बस दो-चार आए।

कामयाबी पे यार की यारो
क्यों किसी यार को बुख़ार आए ।

आओ कुछ देर प्राण सो जाओ
ख़्वाहिशों को ज़रा क़रार आए।
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories