इसकी चर्चा हर बार न करते अच्छा था - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

इसकी चर्चा हर बार न करते अच्छा था
ज़ाहिर अपना उपकार न करते अच्छा था

खुदगरजी की हद होती है कोई प्यारे
अपने से ही तुम प्यार न करते अच्छा था

चलने से पहले सोचना था कुछ तो साथी
रस्ते में हा हा कार न करते अच्छा था

गर चुप था वो तो चुप ही रहने देते तुम
पागल कुत्ते पर वार न करते अच्छा था

अपनों से ही सब रिश्ते नाते हैं प्यारे
अपनो से कारोबार न करते अच्छा था

खुद तो बीमार हुए तुम पर मुझको भी
अपनी ज़िद से बीमार न करते अच्छा था

ए प्राण भले ही मिलने तुम सबसे खुलकर
लेकिन सबका ऐतबार न करते अच्छा था
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories