मिलना - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

वह उसमें जाकर उससे मिल गया था
उसे उसमें थोड़ा और नीचे उतरना था

वह उसके कुएंँ की मुण्डेर पर अटककर
थोड़ा और गहरे मिलने को उत्सुक
नीचे गहराई में देखता था

वह मुण्डेर से गहराई में कूदकर
उससे और गहरे में मिल जाता था

विस्फारित वह देखता था
वहाँ एक के नीचे एक मुण्डेर का क्रम था
वह अनन्त में गिरता जाता था
उससे मिलता जाता था

उससे मिलते हुए वह सदा मुण्डेर तक ही पहुँचता था
वह वहाँ से फिर कुएँ की गहराई में झाँकता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like