आत्मन्‌ के गाए कुछ गीत (गाना) - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

आत्मन्‌ अपने गायन में अनिपुण था
गायन में उसकी साँस रूँधती थी कंठ काँपता था
काँपकर गाता हुआ आत्मन्‌ अपने कंठ के जल में
स्वर-सहित सदेह डूब जाता था
जल के अन्तहीन सागर में ऊभ-चूभ डूबकर
लगभग अन्त समय में
जल के सजल अन्तर से उसकी
करुण कराह फूटती थी
               जल काँपता था !
तट पर दृश्यमान सबको
यह गाना सुन्दर लगता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like