राघव भाई दारूवाला पर एक निबंध - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

12 min read · 12.4K reads

राघव भाई दारूवाला हर रोज बिला नागा नहाकर
मत्था टेक जाते हैं दफ्तर
दफ्तर की घूमने वाली कुरसी उनका इंतजार ही
कर रही होती है कि अभी तक आए नहीं राघव भाई
दारूवाला शायद नौ तीस नहीं हुए

राघव भाई दारूवाला समय के पाबंद हैं नियम
के बड़े सख्त
अधीनस्थों को कैसे दुत्कारना चाहिए जानते हैं
राघव भाई
विपदा आए तो किसके आगे
कब कैसे बिछ जाना चाहिए जानते हैं राघव भाई

राघव भाई चिकने हैं अपने कीमती सफारी सूट
की तरह
राघव भाई गोलमटोल हैं अपने सदाबहार
गालों की तरह
राघव भाई की आंखों में रहती है अजब उदासी
अजीब दुर्दमनीय चमक
राघव भाई एक को दूसरे से छिपाते रहते हैं

राघव भाई कोई लल्लू नहीं दुनियादार हैं
दुनियादारी का तकाजा है इसलिए बहुतों की
गरदन पर रखकर हाथ एक-दूसरे से भिड़ाते रहते हैं

राघव भाई तो बस इस्तेमाल करते हैं जो भी आ जाए
जहां भी आए
लोग खुद ही मरने आ जाएं तो राघव भाई
का क्या कसूर
राघव भाई का सर्वप्रिय मुहावरा है ये मुंह और मसूर (की दाल)
लोग तो पैदा ही हुए हैं मरने के लिए
का पैट वाक्य है दारू पीने के बाद

मैं राघव हूं मगर दारूवाला भी तो हूं नशे में
पासे फेंकते हुए वे कहते हैं झूमते-झामते कहते हैं तो
और गहरे हो जाते हैं आंखांे के लाल डोरे

उनके एक-एक पासे से मरते हैं कई हजार उनकी
गोलियों से सैकड़ांे घर-बार मगर राघव भाई
तटस्थ हैं
इस नश्वर दुनिया पर खुशी न गम
राघव भाई सचमुच संत हैं

तटस्थ भाव से दवाओं में मिलाते जाते हैं जहर
और कहते हैं हम-सारे के सारे
मिल (कोरस में)-आह राघव भाई दारूवाला के
चेहरे पर है कितना तेज!
ये कैसे हो सकते हैं हत्यारे
हमारी जान भले ही चली जाए
पर राघव भाई दारूवाला
को नहीं छू पाएगी पुलिस
आगे-आगे खड़ी होगी, लोगों की सेना
छाती तान!

हर संकट में हमारे-तुम्हारे इसी सदाचार पर भरोसा
है राघव भाई को
जब-तब करते हैं इसी की तारीफ
कि दुनिया सचाई पर टिकी हुई है
और राघव भाई जिए जा रहे हैं मजे से

उन्होंने कितनों को मारकर ली डकार उसकी क्या खाकर
करेगा भला कोई गिनती
राघव भाई दारूवाला हैं सृष्टि का अपरिहार्य तत्व
राघव भाई दारूवाला हैं रक्तबीज
एक मरता है राघव भाई दारूवाला तो उसके मल
से सैंकड़ों पैदा हो जाते हैं

राघव भाई का ढोंग न तोप भेद सकती है न तलवार
उन पर काम नहीं करता कोई भी वार
राघव भाई को मारने का बस एक ही तरीका है
उन्हें कुछ देर के लिए अकेला कर दो

न बजा सकें वह घंटी न पीयन
न फाइल न गुप्ता न शर्मा सक्सेना टेलीफोन
न मिलने कोई आए राघव भाई दारूवाला से कि
मैं कलकत्ते से आया हूं सर प्लीज...

और राघव भाई दारूवाला खुद-ब-खुद मर जाएंगे।
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like