जिएँ हमारे कृष्णन भैया - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

11 min read · 12.4K reads

हम छोटे थे, तभी बड़े थे, ख़ूब बड़े थे कृष्णन भैया,
बड़े हुए हम, तब भी तो हैं बड़े-बड़े से कृष्णन भैया ।
लगता वो हरदम ऐसे थे, हरदम प्यारे कृष्णन भैया,
प्यारे तो सब ही हैं, लेकिन प्यार से प्यारे कृष्णन भैया ।
कृष्णा भाभी मिलीं तो हो गए कृष्णन भैया गंगासागर,
प्यार छलकता छल-छल, छल-छल, चाहे भर लो जितनी गागर ।

सीटू भैया के डैडी हैं, इट्टेसन पर टाटा बाबू,
चोगा लगा कान से, झटपट सभी गाड़ियाँ होतीं काबू ।
पूछें आती सभी गाड़ियाँ, अब हम आएँ टाटा बाबू,
आओ, आकर जल्दी जाओ—हाथ हिलाएँ टाटा बाबू ।

यों कर ली जब पूरी डूटी, नहीं गए शिमला या ऊटी,
बोले, लखनपुरी चलते हैं, वहीं गड़ेगी अपनी खूँटी ।
फ़ुर्सत के दिन हैं, पर हर पल राह दिखाएँ कृष्णन भैया,
हर मसले पर सोची-समझी राय बताएँ कृष्णन भैया ।
किरकिट हो या राजनीति हो, सब पर जमकर बोलें भैया,
बोल-बोलकर तोलें भैया, तोल-तोलकर बोलें भैया ।
आईपीएल के चौके-छक्के, विकेट गिना दें झटपट-झटपट,
मसला घर का हो बाहर का, हल करते बस चटपट-चटपट ।
कोई मुश्किल में है घर में, दिया सुनाई भैया का स्वर,
और ख़बर हो कोई अच्छी, भैया मन को कर देंगे तर ।
भाइया जी अब नहीं, तो अपने भाइया जी हैं कृष्णन भैया,
प्रेम बरसता आँखों से ज्यों माता जी हैं कृष्णन भैया ।

छूट गई अब साइकिल, पैदल भी चल लें तो बड़ी बात है,
इसी साइकिल ने टेसन तक सबको दे दी मगर मात है ।
रात हुई कितनी भी लेकिन साइकिल उनकी दौड़ी जाती,
टाटा बाबू के संग जैसे ड्यूटी वह भी ख़ूब निभाती ।
चलती जाती, चलती जाती मेरे सपनों में वह साइकिल,
टाटा बाबू नहीं थकेंगे, नहीं थकेगी उनकी साइकिल ।
बैठ इसी पर टाटा बाबू ने चलवा दीं ट्रेनें सारी,
बैठ इसी पर टाटा बाबू ने पूरी यह धरा हिला दी ।

देसी ठाट यही भैया का, हमको सबसे ज़्यादा भाता,
आ पाएँ या नहीं, मगर लखनऊ सभी को ख़ूब बुलाता।
भइया जी के प्यारे बेटे, हम सबके वे प्यारे भाई,
सब बच्चों के प्यारे डैडी, जिनसे मिलना है सुखदायी ।
अमर रहे यह अकथ कहानी, स्वस्थ रहें अब भैया अपने,
खूब हँसें और हँसी लुटाएँ, उन पर वारी सारे सपने ।
जैसी मीठी ममता उनमें, वैसी नहीं किसी में भाई,
भैया तो हैं भाभी जैसे, भाभी जैसे कृष्णन भाई ।
प्यार बाँटते इसी तरह बस जिएँ हमारे भैया-भाभी,
बने रहें इस पूरे घर के आँख के तारे भैया-भाभी ।

(प्र.म., 17.5.2011)
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like