अभी मैं नहीं मरूँगा - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

7 min read · 12.4K reads

अभी मैं नहीं मरूंगा
अभी करने हैं बहुत काम
अभी लिखनी हैं कविताएं
और उनमें उगाने हैं हरे-भरे खुशमिजाज पेड़
झील दरिया और गुनगुनाता हुआ जंगल...

दलदल अभी बहुत है-इसे साफ करना है
झाड़ना-पोंछना है धरती को, जोतने हैं खेत
चिड़ियों के चुग्गों का इंतजाम करना है
अभी करने हैं बहुत काम

कुछ और नहीं तो मचाऊंगा कुहराम
अभी बिजलियों का घेरा तोड़कर
घूमना है आसमान
अभी तो मेरे सामने है कुल जहान।

अभी तो बांहों में बांहें फंसा उलटने हैं
कई पहाड़
करनी हैं क्रांतियां,
अभी तो आसमान-धरती का करना है गठबंधन
और तमाम टीले पीठ पर उठाकर ले जाने हैं
समंदर पार
अभी पाटनी हैं खाइयां
अभी तो हलचलों जैसी हलचल भरनी है
वक्त की छाती में
अभी हरापन लाना है मौसम की पाती में
अभी मिट्टी से पैदा करने हैं तूफान....
और समतल करने हैं रेत के बड़े-बड़े ढूह
अभी तो काटने हैं झाड़-झंखाड़। स्वाहा
करना है कबाड़....

अभी शबें में लगानी है आग
गुजरे जमाने के पत्थरों, खंडहरों, किलों में
जगाना है राग
और रचनी है एक नई, बिलकुल नई चमचमाती दुनिया
अभी तो बहुत छोटी है मेरी मुनिया
अभी उसे बड़ा करना है
और साथ-साथ लड़ना है-
बड़ी कठिन चढ़ाइयां चढ़ना है।

अभी तक तो बस यूं ही रही भागमभाग
अभी फूलों से रंगों से खेला कहां फाग
अभी तो हाथ तापते बातें करनी हैं दोस्तों से
दुनिया जहान की
अभी तो दुक्खों को सुनहरा करना है
अभी तो मुझे जीना है
अभी मैं नहीं मरूंगा
अभी मुझे करने हैं बहुत काम।
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like