ओट - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

जब-जब टूटकर गिरता है
शहर का कोई
बरसों पुराना पेड़
तो कैसा ख़ाली
कर जाता है मन

तब अपने ही शहर के रास्ते
हमें पहचानने से कर देते हैं इनकार
चारों तरफ़ फैल गए इस
घनघोर रीते सन्नाटे में
किसकी ओट ढूँढ़ें हम

नए पेड़ कब पनपेंगे
होंगे कब हरे कि जिनकी
घनी छाया की ठण्डक
पा सकें हम

तब तक हम भी
हो ही चुके होंगे
बूढ़े पेड़।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories