मैंने देखा था - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

मैंने देखा था
पिता की उन आँखों को
जो ट्रेन के रुकते ही
चल पड़ी थीं
उस पगडण्डी पर
जो पहुँचती थी
बुन्देलखण्ड कॉलेज

अच्छा हुआ जो दिन थे
तपती हुई गर्मी के
सड़कें थीं सूनी
और घरों के दरवाज़े
लगभग बन्द
वरना कैसे लौट पातीं
वो आँखें वापस
अपने भरे-पूरे संसार में।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories