एक-एक कोंपल फूटने के लिए - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

जीवन की लय से बँधी
वो प्रेम से भरी
भरी ही रह सकती है
उसके छलकने की कोई जगह नहीं
बिफ़रना उसने सीखा नहीं
दीवारों से सटकर रोने की
उसकी फ़ितरत नहीं

जब-जब तुम उसे झरता देखो
तो ध्यान से पास आकर
महसूस करना उसको
वो अन्दर ही अन्दर
एक-एक कोंपल फूटने के लिए
छटपटा रही होती है

वो बहना चाहती है
उन गुमनाम नदियों की मानिन्द
जिनके आसपास
उदास निरपराध लोग
जीवन बिताते हैं।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like