बीजमन्त्र - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

जितना सताओगे
उतना उठूँगी
 
जितना दबाओगे
उतना उगूँगी

जितना बन्द करोगे
उतना गाऊँगी

जितना जलाओगे
फैलूँगी

जितना बाँधोगे
उतना बहूँगी

जितना अपमान करोगे
उतनी निडर हो जाऊँगी

जितना प्रेम करोगे
उतनी निखर जाऊँगी।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories