वे - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

वह पानी है
और उसके पास बातों के कंकड़ हैं

वह गहरी ही गहरी होती जाती है
उससे यह सहा नहीं जाता है

वह कहीं खो जाती है
वह बात का कंकड़-सा डालकर
उसे चौंकाता है

वह सिहर जाती है
वह उसके साथ
यों ही रहती है
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like