सफ़र - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

दुख में गाफ़िल उस युवती ने बच्चे को गोद में लिया
और रेल में बैठ गई सुख के स्टेशन पर उतरने के लिए
स्टेशन भी आया वह उतरी भी वहाँ
मगर चाहा गया सुख
उसके लिए घना दुख बना बैठा था
जिससे मिलकर वह यातना से इतना भर गई
कि उसने बच्चे को गोद में लिया
और रेल में बैठ गई
दुख स्टेशन पर उतरने के लिए
जहाँ से वह रेल में चढ़ी थी
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी