प्राथमिक शिक्षक-6 - प्रभात

प्रभातप्रभात

4 min read · 12.4K reads

6.
अरे ऐ लड़के टाइम क्या हो गया
घण्टी समै पर लगा दी थी तुमने ?
लगा दी थी बढिया
सब कमरों के ताले खोले सफाई की ?ठीक
प्र-थाना हो गई ? ठीक
गंगाराम आ गया ? ठीक


दो घण्टे हो गए कोई पीछे से आया तो नहीं था न ?

आया था ?
कौन ?
क्यों ?

मौसमी की मां
क्यों ?
मौसमी ने घर जाकर मेरी शिकायत की ?
क्या ?

कि कल मैंने उससे कहा कि
पढ़ने में क्या धरा है
तेरे घरवाड़ों से बोल शादी कर दे

तो ये क्या कोई घर जाकर बोलणे की बात थी
और फिर इसमें मैंने गलत क्या कहा ?

तू ऐसा कर घर जाकर
बुलाकर ला डोकरी को
कहणा माटसाब ने मौसमी की
छात्रबति लेणे के बुलाया है
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like