झाड़ू-5 - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

बारिशों की घास के विशाल मैदान में
उस गड़रिए को टोकते हुए
उस बच्चे ने कैसे कहा

उसने ऐसे कहा कि
घास चरे वहाँ तक तो ठीक है
लेकिन घास के इन
झाड़ू सरीखे सारे के सारे सफ़ेद फूलों को
कहीं चर न जाए हमारा मेमना

क्योंकि फूलों से ही तो बीज झड़ेंगे
बीजों से घासें उगेंगी
घासों पर हिलेंगे-डुलेंगे हवा में
झाड़ू के फूल
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ