झाड़ू-1 - प्रभात

प्रभातप्रभात

3 min read · 12.4K reads

धूप की झाड़ू
हवा की झाड़ू
बारिश की झाड़ू
पृथ्वी के पास है कितने रंगों की झाड़ू

एक विशाल फूल की पंखुंडि़यों की तरह
खुलती है दुनिया रोज़ सवेरे
फिर से शुरू होती है पृथ्वी पर नयी हलचल

कुछ लोग मगर रहते हैं विकल
बारिश में भी नहीं हटती उनके चेहरों की धूल
हवा नहीं ले जाती उनके फेंफड़ों में भर गए कचरे को बुहार कर
उनके अँधेरों को बुहारने नहीं आती कभी
गुलाबी किरनों की सींक की झाड़ू
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ