दुख - प्रभात

प्रभातप्रभात

3 min read · 12.4K reads

दुख मेरे भीतर
टहल रहा है
संकट की तरह
एकाएक नहीं आया है यह
बरसों चलने के बाद
पहुँचा है मुझ तक

इसके आने की आहट थी मुझे
अब जब आ ही गया है
बस ही गया है मुझमें
मेरे साथ रहने के लिए
एक ही जगह रहते हैं तो
सजल आँखें चार भी होती हैं

जीवन में मेरे हिस्से के
आकाश की तरह
हटा नहीं सकता इसे मैं
बदल नहीं सकता इसकी शक्ल-सूरत
कम अधिक नहीं कर सकता इसका ताप
 
निवेदन नहीं कर सकता इससे
सहनीय होने के लिए
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी