बंजारा नमक लाया - प्रभात

प्रभातप्रभात

4 min read · 12.4K reads

साँभर झील से भराया
भैंरु मारवाड़ी ने
बंजारा नमक लाया
ऊँटगाड़ी में

बर्फ़ जैसी चमक
चाँद जैसी बनक
चाँदी जैसी ठनक
अजी देसी नमक
देखो ऊँटगाड़ी में
बंजारा नमक लाया
ऊँटगाड़ी में

कोई रोटी करती भागी
कोई दाल चढ़ाती आई
कोई लीप रही थी आँगन
बोली हाथ धोकर आई
लायी नाज थाली में
बंजारा नमक लाया
ऊँटगाड़ी में

थोड़ा घर की खातिर लूँगी
थोड़ा बेटी को भेजूँगी
महीने भर से नमक नहीं था
जिनका लिया उधारी दूँगी
लेन-देन की मची है धूम
घर गुवाली में
बंजारा नमक लाया
ऊँटगाड़ी में

कब हाट जाना होता
कब खुला हाथ होता
जानबूझ कर नमक
जब ना भूल आना होता
फीके दिनों में नमक डाला
मारवाड़ी ने
बंजारा नमक लाया
ऊँटगाड़ी में
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँ