पानी-1 - प्रभात त्रिपाठी

प्रभात त्रिपाठीप्रभात त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

पानी के बारे में सोचो
तो याद आते हैं जितने भी दृश्य
उनसे नहीं मिटती प्यास
बल्कि और खरी हो जाती है

बेचैनी में पसीना-पसीना होती है कल्पना
और प्यास पुकारती है रोम-रोम से
रात के तीसरे पहर के खाली घड़े में
पेंदे से लगी तलछट भी नहीं

पर पानी की सोच में
जाने कितने असंभव जलविम्बों की कतार
माथे से टपकती बूँद से लेकर
समुद्र की पछाड़ खाती लहरों तक
अविरल तृषा की इस पुकार में
चिड़ियों को दाने
और बच्चों को गुड़धानी की प्रार्थना
सूख कर बन चुकी है रेत
और अपनी प्यास के नसीब में तो
रेत पर औंधा पड़ा
एक खाली घड़ा है.
प्रभात त्रिपाठी
About the poet

प्रभात त्रिपाठी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like