आत्मा नहीं देह तडपती है बिस्तर पर - प्रभात त्रिपाठी

प्रभात त्रिपाठीप्रभात त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

आत्मा नहीं
देह तड़पती है बिस्तर पर
अविनाशी आत्मा का गीत गाते लोगो की
तस्वीरें टँगी हैं पूजा घर में
और देह लोट रही है फ़र्श पर
कराहों भरी करवटों के बीच
न कोई जगह है, न समय
दोनों से परे इस विचित्र लोक में
देह देखती है दुख का आकार
कभी मनुष्यों के चेहरों-सा स्पष्ट
कभी सितारों-सा दूर और अजनबी
एक बदहवास सिलसिले में शामिल
देह सोचती है कहाँ है मंजिल?
इस अनाप-शनाप त्यौहार की भीड़ में
कौन सा दृश्य है आख़िरी?
जिसे आँख भर देखने के बाद
वह रह जाएगी
महज एक याद
कुछ लोगों के दिल में
प्रभात त्रिपाठी
About the poet

प्रभात त्रिपाठी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी