प्यार : बीसवीं सदी-2 - प्रभात रंजन

प्रभात रंजनप्रभात रंजन4 Sept 1942

3 min read · 12.4K reads

प्यार-
पाए हैं आज़ाद विचार
माँ-बाप ढूंढ़ते हैं किसी रियासत का राजकुमार,
या आई०ए०एस०
बेटी करती है शापिंग, बोटिंग
देखती है सैकिन्ड शो
ओह डैडी तुम कितने अच्छे हो
(डैडी हैं कर्ज़दार
कोठी, बावर्ची, माली, सोफ़ा, कार)
घूमती है बेबी (?)
बिगड़े रईसों के संग
मसलन-
(भूतपूर्व)राजा सूर्य प्रताप परमार।

(कुछ दिन चला यूँ ही
कुछ-कुछ मीठा,
तीखा, कुछ तीता
मज़ा, लज्जत...)
फिर,
आशंका, भय...
(...एबार्शन या आत्मघात)
...प्यार-
प्रभात रंजन
About the poet

प्रभात रंजन

View profile & all 13 Poems / Stories