जब मैं कविताएँ पढ़ूँ - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

देखना
जब मैं कविताएँ पढ़ूँ
तब सभागृह में कोई न हो
जैसे भाषा या जीवन में

पढ़नेवाला
तो कत्तई नहीं
और सुननेवाला कल्पना तक से बाहर

और दर्शक भी
न रहे

आत्मा
जब मैं कविताएँ पढ़ूँ

लिखता हुआ मिलूँ
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like