कम हैं सिपाही फ़ौज में सरदार बहुत हैं - पवनेन्द्र पवन

पवनेन्द्र पवनपवनेन्द्र पवन7 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

 

कम हैं सिपाही फ़ौज में सरदार बहुत हैं
यह जंग हार जाने के आसार बहुत हैं

घर में मेरे बुज़ुर्गों के औज़ार बहुत हैं
बच्चों को लड़ने के लिए हथियार बहुत हैं

इस घर की इस लिए कभी सुध ली न किसी ने
इस घर में जायदाद के हक़दार बहुत हैं

जंगल के पंछियों-सी न भरना उड़ानें तुम
बिजली के इस शहर में नंगे तार बहुत हैं

झोली में उसकी जब से इक अनार है दिखा
उस पीर की पनाह में बीमार बहुत हैं
  
हिंसा, बलात्कार है, सेक्सी हैं सीन भी
यह फ़िल्म होगी हिट ‘पवन’ आसार बहुत हैं
पवनेन्द्र पवन
About the poet

पवनेन्द्र पवन

View profile & all 18 Poems / Stories

More from पवनेन्द्र पवन

  1. जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते में - पवनेन्द्र पवन

    जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते मेंपुस्तक, कापी पैमाना, कलम, परकार है इनके बस्ते में

    12.4K reads
  2. वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैं - पवनेन्द्र पवन

    वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैंयहाँ अब लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं

    12.4K reads
  3. दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगा - पवनेन्द्र पवन

    दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगादिखाने को चेहरों पर उल्लास होगा

    12.4K reads
  4. भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेट - पवनेन्द्र पवन

    भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेटसूख गया सहता महँगाई माँ का पेट

    12.4K reads
  5. हाक़िमी आदेश का लहरा के ख़ंजर ले गए - पवनेन्द्र पवन

    हाक़िमी आदेश का लहरा के खंजर ले गएछीन कर झोंपड़ हमारे कुछ सिकन्दर ले गए

    12.4K reads