संदेश - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

धरती कानों में
बीज फुसफसाए
पानी पेड़ो के कान में
धरती बोली पानी

पक्षियों के कान में
पेड़ों ने कहा पानी
आसमान के कानों में
पक्षी चिल्लाए पानी

संदेशा कानों-कान पहुँचा
पानी दौड़ा-दौडा आया
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like