मधुमक्खियाँ - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

4 min read · 12.4K reads

मधुमक्खियाँ हैरान हैं, नहीं सूझता उन्हें
वे क्या करें हमेशा होता है
अँधेरे की चादर ओढ़े कुछ हाथ आते हें
और उनका बूँद-बूँद जुड़ा शहद

लूटकर ले जाते हें
मधुमक्खियाँ दुखी हैं, शहद बचाए रखने की
इच्छा शक्ति, अपने विषैले डंक
उन्हें कमज़ोर लगते हैं

जब वे देखती हैं कि कोई कुछ नहीं कहता
जब उनसे लूटा शहद सरेआम बेचा जाता है
मधुमक्खियाँ नहीं जानतीं अपनी
शिकायत लेकर किसके पास जाएँ

किस थाने में लिखाएँ इसके ख़िलाफ़ रपट
कि हर एक निग़ाह, हर एक जीभ
उनके शहद की तरफ़ ललचाती नज़र आती है
मधुमक्खियों के उदासी भरे चेहरे बतलाते हैं

ताक़त के ज़ोर पर आततायी
जिनकी पैदावार लूट लेते हैं
उन किसानों और उन दुखियारियों की
तकलीफ़ का रंग कितना मिलता-जुलता है
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी