कैंची - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

4 min read · 12.4K reads

एक रोज़ घर के कबाड़ में
दिखाई दी दोनों हिस्से टूटे
पास पड़े, धूल सने
अपने गौने में मिली

सिलाई मशीन का
साथ निबाहने पिता
तीस बरस पहले
लाए थे जिसे घर

वो कैंची जिससे माँ ने काटीं
बहनों की फ्राकें
अपने ब्लाउज
पिता के पायजामे

खोल, तकिए, परदे कितने
फ़िल्मों के चित्र,
काग़ज़ रंगीन
काटे मैंने जिससे,

क़िताबों के कवर
बनाईं पतंगें
जिसे खाली चलाने पर
खानी पड़ी मुझे

कई दफ़ा डाँट
जिससे बुआओं ने सँवारीं
अपनी लंबी-लंबी चुटियाँ
चाचा ने की कोशिश

नाख़ून काटने की असफल
जिसे कई बार
छिपाकर रखा गया
जो कई बार
ढूँढ़ने पर नहीं मिली

वो कैंची
फिलहाल घर के कोष में
नोट के दो टुकड़ों की तरह मौजूद
अपने होने में पूरे
तीस बरस सँजोए
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like