इससे पहले कि वो - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

इससे पहले कि वो
मुझे क़त्ल कर दे

मैं उसे उन उड़ानों के बारे में
बतलाना चाहता हूँ
मेरे भीतर जिन्होंने
अपने ठिये बना रखे हैं

मैं उससे उन थकानों की
बात करना चाहता हूँ
जो मेरी छाँव में अपने
जिस्म बिछाए लेटी हैं
मैं उन यात्राओं को लेकर

उसके सामने अपनी चिंता
रखना चाहता हूँ
जिनकी राह में
मैं निशान की तरह लगा हूँ

मैं उसे उन साँसों से
मिलवाना चाहता हूँ
जिन्होंने अपनी ज़रूरतों में
मुझे बसा रखा है
वो धारदार निग़ाह

जो लगातार मेरा
पीछा कर रही है
चाहता हूँ कुछ देर
मेरे पास आकर बैठे
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like