छतों से - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

हमारी गीली कमीज़ें
सूखकर जब उठीं
छतों से उजास लेकर उठीं
हमारी पापड़-बड़ियाँ

धूप खाकर जब हटीं
छतों से स्वाद लेकर हटीं
हमारी सलाई जोड़ियाँ
सम्भलकर जब उतरीं

छतों से उम्मीद सम्भाले उतरीं
हमारी उदास चप्पलें
ऊबकर जब लौटीं
छतों से धूल लिए लौटीं
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like