सपने - पवन चौहान

पवन चौहानपवन चौहान3 Sept 1978

6 min read · 12.4K reads

मैं गढ़ने लगता हूँ
फिर वही सपने
ढेरों सपने
पर नहीं बतियाता किसी से
पूरा हुआ मेरा सपना
दे देता है खुद ही जबाब
और
एक करारा तमाचा
मेरे खास
अपने दुश्मनों को

टूटता है हौंसला कई बार
जब लगते हैं बिखरने सपने
बर्षों से संजोए
खूब सारे
अच्छे-अच्छे
बड़े-बड़े
छोटे-छोटे
रंग-बिरंगे
खून पसीने से सींचे सपने

लहुलुहान होते ही उनके
मैं किंकर्तव्यविमूढ़
ताकने लगता हूँ दुनिया को
दोनों आंखों से
पूरी नजर को ठहराते हुए
सुनने लगता हूँ
दोनों कानों को खूब खुला
और बड़ा-बड़ा करके
समझने लगता हूँ लोगों को
तेज हथियारों से लैैस जो
चाहते हैं मेरा दिमाग खरोचना
उसे तहस-नहस करना
ताकि देख न पाऊं मैं
और सपने
ढेर सारे सपने

डरे सहमे लोग
मेरे मरे सपनों को भी
मारतेे हैं
काटते हैं
एक-एक अंग टटोल
उनकी आत्मा का गला घोंटने की कोशिश में
खुद घुटते हैं
जलते हैं
भुनते हैं
और
कुछ सपनों का पता मिलने पर
बड़े-बड़े छिदरे दॉंत निकाल हंसते हैं

परंतु वे शायद यह नहीं जानते
यही हंसी
देती है मुझे संबल
और नए सपनों को
पैदा करने का जुनून भी
पवन चौहान
About the poet

पवन चौहान

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like